देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, सारा सिस्टम बन चुका पंगु – सांसद सैलजा, ओझा निवास पर श्रीमती संतोष ओझा को अर्पित की श्रद्धांजलि 

फरीदाबाद, 4 मई ( नवीन धमीजा ) : कांग्रेस सांसद व हरियाणा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, चुनाव आयोग से लेकर देश का पूरा सिस्टम पंगु बन चुका है। कुमारी सैलजा आज सेक्टर 85 स्थित ओझा निवास पर स्व. संतोष ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करने व शोक व्यक्त करने उनके निवास पर आई थी। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्होंने देश की आर्थिक दुर्दशा पर भी दुख व्यक्त किया।

लगभग 35 वर्षों तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे स्व बलदेवराज ओझा की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष ओझा की मृत्यु उपरांत वह उनके परिवार से मिलने व शोक व्यक्त करने आई थी। कुमारी शैलजा का ओझा परिवार से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि स्व बलदेवराज ओझा के पुत्र राजन ओझा व परिवार ने जिस प्रकार अपनी माता जी संतोष ओझा जी की सेवा की, प्रेरणा दायक है।

असम व पश्चिम बंगाल सहित पांच प्रदेशों के विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि बेहद दुखद और चिंताजनक है कि भारतीय चुनाव आयोग सहित देश की पूरी व्यवस्था चरमरा चुकी है। जनता का विश्वास पूरी तरह से सिस्टम से उठ चुका है। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। चुनाव तो मात्र दिखावा रह गया है। चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जनता पूरी तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ है, मतदान भाजपा के खिलाफ होता है लेकिन परिणाम भाजपा के हक में आते हैं, जनता भी सब समझ चुकी है लेकिन पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई है, लोकतंत्र खत्म हो चुका है, आर्थिक रूप से देश खोखला हो गया है, भारत पूरी दुनिया में वर्ल्ड बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार बन गया है। सरकार लोगों को रोजगार देने और महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल हो रही है। कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा के पास इन मुद्दों पर बोलने के लिए कोई जवाब नहीं है, दुर्भाग्य है कि भाजपा केवल और केवल धर्म और जातपात की राजनीति कर रही है।  देश बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा है।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)