फरीदाबाद, 27 अप्रैल ( धमीजा ) : सूक्ष्म वलघु उद्योगों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई द्वारा ट्रेड इंडिया के सहयोग से आयोजित भारत टेक एक्सपो का भव्य आगाज आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस डॉ एन. सी. वाधवा ने एक्सपो का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों व आयोजकों को बधाई दी । विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई के डायरेक्टर डॉ आर के भारती, ईईपीसी इंडिया के सयुंक्त निदेशक चन्दन अवस्थी तथा ट्रेड इंडिया के सीईओ संदीप छेत्री ने भी इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्यमियों को उनको लाभ देने वाली नीतियों से अवगत करवाया तथा सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्र गान से किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूंदर कपूर तथा महासचिव अनिल चौधरी ने उपस्थित उद्यमियों तथा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आइफोम की लगभग तीन वर्षों की उपलब्धियों तथा भविष्य के रोड मैप का विस्तार से वर्णन किया।
आइफोम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ है तथा यही भारत का भविष्य है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा देश के सूक्ष्म व लघु तथा मध्यम उद्यमियों को बढ़ाने के लिए दिया और उसके लिए नीतियां बनाई। यदि हम उन नीतियों का अनुसरण करें और अपने अपने उत्पादन में क्वालिटी पर ध्यान दें तो निश्चित तौर पर उद्यमियों को बड़ा लाभ होगा। श्री कपूर ने कहा कि उपस्थित सदस्यों के सहयोग से एक दिन उनकी संस्था आइफोम शीघ्र ही भारत की नंबर 1 संस्था होगी। वहीं उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाएं व पॉलिसी के बारे में विस्तार से उद्यमियों को बताया।
आइफ़ोम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल चौधरी ने कहा कि एमएसएमई का उद्देश्य छोटे व मध्यम स्तर के उद्योगों के लाभकारी नीतियाँ बनाना और उद्यमियों को इन पॉलिसीयों का फायदा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वह खुद सरकारी अफसर रहते हुए उद्योगपतियों के लिए नीति निर्धारकों में रहे हैं। उनका तज़ुर्बा है कि उद्यमी इतने व्यस्त रहते हैं कि वह इन नीतियों के बारे में जानकारी नहीं लेते, ऐसे में वह नीतियों का लाभ भी नहीं ले पाते। लेकिन उद्यमियों को इन नीतियों का पूरा लाभ लेना चाहिये। इसके लिए वह उनका पूरा सहयोग व वकालत करने को तैयार हैं। उनका मकसद एमएसएमई संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा बनाने का है।
श्री कपूर तथा श्री चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था के तीसरे महोत्सव के दौरान इस साल में अच्छा कार्य करने वाले उद्योगों के प्रबंधको अवार्ड दिए जाएंगे। आज करीबन सैकड़ों उद्योगपतियों ने अपने उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी के मध्यम से अपने उत्पादों के बारे में लोगों को बताया। फरीदाबाद के लोगों ने आज इस प्रदर्शनी में पहुंच कर स्टॉलों का अवलोकन किया। इस एक्सपो में मशीन टूल एवं टेक्नोलॉजी के करीब 150 से स्टाल लगाये गए हैं । यह एक्सपो बी2बी आधार पर आयोजित है, जिसमें 3000 से अधिक उद्यमियों के भाग लेने की आशा है ।
कार्यक्रम में डॉ के. के. गोयल ने आये हुए अतिथियों तथा सदस्यों का धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर डी वर्मा, जी एस त्यागी, डी के मिश्रा, आई सी जैन, हेमंत शर्मा, सुनील जैन, वीर भान शर्मा, नवीन बंसल, संदीप नागर, राजीव लाल, अशोक कुमार सेन, महेंद्र अरोड़ा, शैलेंद्र सिंह, उमेश गुलाटी, पंकज खिल्लन, जितेंद्र यादव, सवाई सिंह राजपुरोहित, प्रदीप चौधरी, आदर्श कपूर, अरुण अरोड़ा, शिव राम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र, प्रदीप गोस्वामी, प्रभाकर शुक्ला, के के मिश्रा, राज श्रीवास्तव, प्रवीण ग्रोवर, मुकेश पांडे, मनीष मल्होत्रा, मोहम्मद नौशाद, आकाश कपूर, सार्थक चौधरी, वकील सैफी, रफी अहमद सफी, प्रवीन कपिल आदि उपस्थित रहे।
