फरीदाबाद , 22 अप्रैल ( धमीजा ) : सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम स्तर के उद्योगों की संस्था “ऑल इंडिया फोरम ऑफ़ एमएसएमई” वारा “मेक इन इंडिया” के साथ मलकर आगामी 27 एवं 28 अप्रैल “26 को “भारत टेक एक्सपो” का आयोजन किया जा रहा है। मशीनों का ये मेला सेक्टर 12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण के कन्वेंशन सेंटर में लगाया जाएगा।
उद्योगिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सपो में मशीन टूल एवं टेक्नोलॉजी के 150 से अधिक स्टाल लगाये जाएँगे। एक्सपो B2B आधार पर आयोिजत किया जाएगा, जिसमे तीन हज़ार से अधिक उद्यमियों के भाग लेने की संभावना है। इस आयोजन में दिल्ली एनसीआर के अतिरिक्त भारत के अन्य हिस्सों से भी उद्यमी भाग ले रहे हैं।
श्री कपूर ने बताया कि इस दो दवसीय आयोजन में एक्सपोर्ट , एमएसएमई स्कीमों , ज़ेड सर्टिफिकेशन, लीन मैन्युफैक्चरिंग, आईपीआर, जेम पोर्टल , औद्योगिक एवं श्रमिक कानून तथा व्यापार में डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग बारे में भी सेमीनार आयोिजत किये जाएंगे । एक्सपो को भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार के सूक्षम, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय ने भी मान्यता दी है। एक्सपो को लेकर फरीदाबाद एवं दिल्ली एनसीआर के उद्यमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
