हरियाणा में बढ़ रहा गैंगस्टरों का खौफ, पूर्व डिप्टी सीएम के जीजा से मांगी 5 करोड़ की फिरौती 

चंडीगढ़, 20 मार्च ( धमीजा ) : हरियाणा में क़ानून व्यवस्था किस कदर बिगड़ रही है इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

प्रदेश भर में गैंगस्टरों द्वारा लगातार करोड़ों की फिरौती मांगने के मामले उजागर हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने देवेंद्र कादियान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनके पानीपत स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी।

जानकारी के अनुसार, पानीपत के सेक्टर-11 के रहने वाले देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए यह धमकी दी गई है। बदमाशों ने न केवल पैसे मांगे, बल्कि कादियान के बच्चों और फार्महाउस पर अटैक की बात की। 

विदेशी नंबर से व्हाट्सप्प कॉल पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती       

18 मार्च की देर रात देवेंद्र कादियान जब एक शादी समारोह में थे, तब उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताया। बदमाश ने कहा, “5 करोड़ रुपए का इंतजाम कर ले और इसी नंबर पर कॉल बैक करियो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहियो।”

कादियान के अनुसार, फोन कटने के बाद बदमाश ने दोबारा कॉल की और अगली सुबह उनके व्हाट्सएप पर करीब डेढ़ मिनट का एक ऑडियो मैसेज भी मिला। बदमाश ने कहा कि वह उनके बच्चों और फार्महाउस के बारे में सब कुछ जानता है।

पहले भी मिल चुकी धमकियां, नहीं हुआ था केस दर्ज  

कादियान ने बताया कि उन्हें पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले सुरक्षा दी गई थी, जिसे 8 महीने पहले वापस ले लिया गया। पिछली धमकी की शिकायत पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

कादियान ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ सत्ता पक्ष के लोगों को सुरक्षा दे रही है। उन्होंने कहा, “समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना को 5 और मंत्री महिपाल ढांडा के चहेते सरपंच को 4 गनमैन मिले हुए हैं, लेकिन जिन्हें वास्तव में जरूरत है, उनकी फाइल एसपी खुद रिजेक्ट कर देते हैं।”

केस दर्ज कर जांच में लगी पुलिस      

चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार का कहना है कि देवेंद्र कादियान की शिकायत मिलते ही पानीपत पुलिस ने तुरंत बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और सीआईए (CIA) की टीमें उस नंबर को ट्रेस करने में जुटी हैं, जिससे धमकी भरी कॉल आई थी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से देवेंद्र कादियान के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)