अमेरिका , इज़राइल और ईरान के युद्ध के चलते रसोई गैस की किल्लत शुरू, गैस एजेंसियों के बाहर लगी कतारें, सीएम ने ली आपात मीटिंग 

फरीदाबाद, 11 मार्च ( धमीजा ) : अमेरिका, इजराइल और ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब हरियाणा में भी दिखने लगा है, रसोई गैस की किल्लत दिखाई देने लगी है ,गैस एजेंसियों के बाहर कतारें लगने लगी हैं । कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। जानकार सूत्रों के अनुसार गैस आपूर्ति करने वाली तीनों कंपनियों की तरफ से सरकार को भेजी गई जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल के पास वर्तमान स्टॉक लगभग 3.5 दिनों का है। भारत पेट्रोलियम के पास लगभग 7.1 दिनों तक की घरेलू आपूर्ति के लिए स्टॉक उपलब्ध है। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का स्टॉक लगभग 5.8 दिनों का है।

आने वाले दिनों में घरेलू सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। पहले एक से 2 दिन में घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती थी। अब इसमें एक हफ्ते तक का टाइम लग रहा है। कैथल, रेवाड़ी और फरीदाबाद में गैस एजेंसियों के बाहर दिनभर लंबी लाइन लगी रही। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। फोन पर OTP भी नहीं आ रहे।

भिवानी में एक घंटे लाइन में लगने के बाद भी जब हरपाल नाम के बुजुर्ग का सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो वह रोने लग गए। वहीं, गैंस एजेंसी संचालकों का कहना है कि 28 दिन के अंतराल के बाद ही दोबारा सिलेंडर मिलेगा।

सीएम सैनी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कालाबाज़ारी रोकने के आदेश 

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खाद्य आपूर्ति विभाग की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस की किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो और लोगों में पैनिक न हो।

गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों ने सरकार को दी स्टॉक की जानकारी   

  हरियाणा में तीन तेल कंपनियां – जानकार सूत्रों के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) – मिलकर हर दिन लगभग 580 टन गैस कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए भेजती हैं। इसमें IOCL लगभग 221 टन, BPCL 232 टन और HPCL 127.1 टन गैस देती है।

तीनों कंपनियों ने सरकार को जो जानकारी भेजी है उसके मुताबिक, घरों में हर दिन लगभग 3,053 टन LPG की खपत होती है। इसमें से IOCL लगभग 1,310 टन, BPCL लगभग 911 टन और HPCL लगभग 832 टन गैस सप्लाई करती है। 10 मार्च तक, IOCL के पास हरियाणा में 2,966 टन LPG का स्टॉक था, और 1,624 टन गैस रास्ते में थी। अगर और गैस आनी बंद हो जाए, तो यह स्टॉक केवल 3 दिनों तक ही घरों की जरूरतें पूरी कर पाएगा।

इसी तरह, BPCL के पास अभी 4,238 टन LPG का स्टॉक है और 2,213 टन गैस रास्ते में है, जिससे लगभग 7 दिनों तक घरों में गैस सप्लाई की जा सकती है। HPCL के पास लगभग 4,232 टन एलपीजी का स्टॉक है, जिसमें से 600 टन गैस रास्ते में है। अगर सप्लाई रुक जाए तो यह स्टॉक लगभग 5 दिनों तक घरेलू सिलेंडरों की मांग को पूरा कर सकता है।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)