गुरुग्राम, 28 जनवरी ( धमीजा ) : आजबुधवार को गुरुग्राम व करनाल के 20 स्कूलों को बस से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें साइबर सिटी गुरुग्राम के 13 और करनाल के 7 स्कूल शामिल है। धमकी भरे ये ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी देते ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।
उधर, मैसेज मिले ही बड़ी संख्या में पैरेंट्स स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले आए। कुछ बच्चों को स्कूलों की ओर से तुरंत बसों में बैठाकर उनके घर भेजा गया। सूचना मिलते ही उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने स्कूलों में जांच की, हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

गुरुग्राम और करनाल जिलों में भेजी गई ईमेल भी सामने आई है। इसमें खालिस्तान और हरियाणा के सीएम नायब सैनी के नाम का जिक्र किया गया है। अंबर दुरहम नाम से आई इस ईमेल में लिखा है-

हरियाणा इज खालिस्तान। बॉम्ब ब्लास्ट@1:11पीएम इन करनाल स्कूल्स। सीएम नायब सैनी, इफ हरियाणा नीड्स वाटर, सपोर्ट खालिस्तान रेफेरेंडम। यानि हरियाणा खालिस्तान है। करनाल के स्कूलों में बम धमाका 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। यदि हरियाणा को पानी चाहिए, खालिस्तान का सपोर्ट करो।
उधर, इस बारे में गुरुग्राम के ACP विकास कौशिक ने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) प्रतीत होती है। सभी स्कूलों में सर्च अभियान चला गया है।अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जिस आईडी से ईमेल भेजी गई है, उसकी जांच की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर का विवाद चल रहा है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अब तक छह बैठकें हो चुकी है, लेकिन हल नहीं निकल सका है। दो दिन पहले भी सीएम नायब सैनी और सीएम भगवंत मान के बीच चंडीगढ़ में दो घंटे इस मुद्दे पर मंथन चला था।
गुरुग्राम के 13 स्कूलों के नाम जिन्हे मिली धमकी
जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए हैं, उनमें कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स स्कूल (सेक्टर-53), हेरिटेज स्कूल (सेक्टर-62), बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड, शिव नादर स्कूल डीएलएफ फेज -1, श्री राम अरावली स्कूल, मानव रचना सेक्टर 50, मानव रचना सेक्टर 46, लोट्स वैली, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉटिश हाई स्कूल और शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।
करनाल के इन स्कूल, जिन्हे धमकी भरे ईमेल मिले उधर, धमकी का यह ईमेल करनाल के प्रकाश कौर पब्लिक स्कूल और प्रताप पब्लिक स्कूल को मिला। स्कूल की प्राचार्या अनुप्रिया ने बताया कि स्कूल स्टॉफ ने स्कूल शुरू होने के बाद ईमेल की जांच की, जिसमें स्कूल को उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। सूचना मिलते ही बिना घबराहट के सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया और स्कूल को पूरी तरह खाली कराया गया। इसके अलवा घरौंडा, बस्तली, असंध व के स्कूल नामी स्कूलो को भी यह ईमेल प्राप्त हुई। करनाल में प्रताप पब्लिक स्कूल, दायाल सिंह स्कूल सहित अन्य स्कूलों को भी बाम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
