अधिकारियों की मासिक बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री व विधायक अफसरों पर भड़के, पूरे प्रदेश में रही चर्चा

फरीदाबाद, 12 मई ( धमीजा ) : आज सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मासिक बैठक खूब हंगामेदार रही , पूरे प्रदेश में इस बैठक की खूब चर्चा है। विपक्षी चुस्कियां ले ले कर बैठक की चर्चा कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की इस  बैठक में आज नगर निगम के चीफ इंजीनियर, एक्सईन समेत कई अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। गुर्जर ने कहा- यहां से चले जाओ, नहीं तो हथकड़ियां लगवा दूंगा। अधिकारियों ने लूट का अड्डा बनाया हुआ है। इस बैठक में श्री गुर्जर सहित पूर्व मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, धनेश अदलखा, पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया मौजूद रहे वहीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी की गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी।  

मीटिंग में मौजूद BJP विधायक मूलचंद शर्मा ने इन अधिकारियों से कहा कि निगम में भ्रष्टाचार कर रखा है, तुम्हारे बाप का पैसा नहीं है। कमिश्नर साहब इन्हें हिंदी में समझा दीजिए।

दरअसल, कृष्णपाल गुर्जर को नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर मंगलवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की।

 बैठक में कृष्णपाल गुर्जर एकाएक नगर निगम अधिकारियों पर भड़क गए 

  • निगम में पैसों की बंरबांट: मीटिंग में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर को अधिकारियों ने लूट का अड्डा बना रखा है। ठेकेदारों के जरिए निगम के पैसे की बंदरबांट हो रही है। इंटरलॉकिंग टाइल और सीवर ढक्कनों में लगातार घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत मिल रही है।
  • हमारी बदनामी होती है: कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, निगम में पेड़ो के नाम पर लाखों के बिल बनाए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर कोई पेड़ नही मिलता है। यहां से 10-10 करोड़ रुपए के पेड़ गायब है। माल ये लोग खाते हैं, बदनामी हमारी होती है।
  • ये जनता का पैसा है, कीड़े पड़ेंगे: कृष्णपाल गुर्जर ने आगे कहा कि मेरी बात याद रखना, ये जनता का पैसा है। कीड़े पडेंगे तुम्हें। तुम्हारी औलाद भी भुगतेगी। जिस पाप की कमाई को तुम खा रहे हो, ऊपर वाला देख रहा है। उन्होंने डीसी और कमिश्नर को भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों को चार्जशीट करने के दिए आदेश भी दिए।

विधायक मूलचंद ने कहा 3-4 साल पहले बनी सड़कें तोड़ी जा रही हैं 

बैठक में मौजूद बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि इनका पूरी तरह से इलाज कर देंगे। अधिकारी 3 से 4 चार साल पुरानी सड़कों को तोड़ रहे हैं। इसी दौरान बैठक में मौजूद बडखल से विधायक धनेश अद्लखा ने कहा कि सड़क की 5 साल की गांरटी है, तो फिर सड़कों को क्यों तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर साहब इस महकमे ने गदर मचा रखा है, इनको हिन्दी में समझा दीजिए। इन अधिकारियों ने चोर पाल रखे हैं। संजय बंसल नामक चोर को बैठाया हुआ है। ऑफिस में यही कमीशन लेता है।

दलालों का अड्डा बताते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़के अदलखा

अद्लखा ने कहा कि इन अधिकारियों ने नगर निगम को दलालों का अड्‌डा बनाकर रख दिया है। हमने भी 20 साल से नगर निगम के काम किए हैं। 10 साल पुरानी सड़कों को देख लो, आज तक वो सड़के टूटी नहीं होंगी, लेकिन पिछले 10 साल में जो सड़के बनी हैं, हर चौथे महीने टूट जाती है।

मवई गांव का रास्ता रोकने पर भी गुर्जर ने जताई नाराज़गी 

बैठक में यूपी सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर भी मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मवई गांव का रास्ता बंद होने की सूचना मिली है। वहां, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बिना बातचीत के रास्ता बंद करना गलत है। स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाना जरूरी है।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)