बजट सत्र से पूर्व उद्यमियों व स्वास्थ्य विशेषज्ञों से किया सीएम ने मशवरा, पुलिस पर सख्त तेवर दिखाए 

फरीदाबाद , 9 जनवरी ( धमीजा ) : आज सूरजकुंड में शहर के उद्योगपतियों व हेल्थ केयर विशेषज्ञों के साथ बैठक करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस को चेतावनी भरे लहज़े में सख्त रवैय्या अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस इलाके में ज़्यादा क्राइम होगा और अपराधी पकडे नहीं जाएंगे ,उस इलाके के थानेदार का डिमोशन कर दिया जाएगा और कंधे पर लगा स्टार काम हो जाएगा। सीएम सैनी ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। पुलिस ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरते।  इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल , खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर तथा बल्लभगढ़ के विधायक व पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा भी मौजूद थे। 

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में उद्योगपतियों और हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े लोगों के साथ 2067-27 के बजट निर्माण को लेकर प्री-बजट बैठक की। 

उद्योगपतियों ने अलग बजट की मांग रखते हुए समस्याएं राखी     

हरियाणा के आने वाले बजट को लेकर सुझाव लेने के लिए HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था। पहले सत्र में उद्योगपतियों के साथ सीएम ने बैठक की। जिसमें हरियाणा में उद्योग के विकास को लेकर उद्योगपतियों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में उद्योगपतियों ने उनके सामने आनी वाली परेशानियों के बारे में भी बताया।

उद्योगपतियों ने सीएम से इस बार के बजट में उद्योग के लिए अलग से राशि मंजूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो सरकार को टैक्स दे रहे है, लेकिन आज भी उनके लिए कई परेशानी है। फरीदाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर ना होने के कारण उद्योग को काफी नुकसान हो रहा है, जो ट्रांसपोर्ट नगर बनाया हुआ है, उससे उनको फायदा नही हो रहा, क्योंकि वो शहर के बीच में है, जहां पर वाहनों का जाना बेहद मुश्किल है। 

सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कार्यरत   

दूसरे सत्र की बैठक में सीएम ने हेल्थ केयर सेक्टर में काम कर रहे लोगो से सुझाव लिए। सीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हरियाणा के आम आदमी को स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएँ , यही उनकी सरकार का मकसद है। इस बार के बजट में हेल्थ को लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हेल्थ विशेषज्ञों ने इस सेक्टर में आने वाली परेशानियों के बारे में सीएम को बताया और जरूरी सुझाव दिए।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)