मंडी में आने वाले किसानों को 10 रु में मिलेगा भोजन, मंत्री ने किया कैंटीन का उद्घाटन

फरीदाबाद, 1 अप्रैल ( धमीजा ) : हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज तिगांव अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनाज ला रहे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना आए। उन्होंने तिगांव अनाज मंडी में अटल किसान कैंटीन का उद्घाटन किया जहां किसान एवं मजदूर भाइयों को ₹10 में भरपेट भोजन मिलेगा। मंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बात की।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि अब तिगांव अनाज मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। मंत्री ने खुद कैंटीन की व्यवस्था देखी और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अन्नदाता को मंडी में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। हमारी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। अटल कैंटीन के जरिए हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दूर-दराज से आने वाले किसान को सस्ता और शुद्ध खाना मिले। उन्होंने मंडी अधिकारियों से कहा कि वह कैंटीन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।
इससे पहले उन्होंने मंडी में मौजूद व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और मौजूद किसानों से जानकारी ली। मंत्री नागर पूरे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद किसानों से बात की और मंडी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि किसानों को अनाज की खरीद और उठान में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच वेद अधाना, अमन नागर, अजय पाल नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)