निर्विवादित रहे अजय सिंघल बने हरियाणा के डीजीपी, अक्टूबर ’28 तक रहेंगे पुलिस प्रमुख 

चंडीगढ़, 31 दिसंबर ( धमीजा ) : नए साल की पूर्व संध्या पर हरियाणा को नया DGP मिल गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने DGP पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय सिंघल को हरियाणा पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पैनल में सीनियॉरिटी के हिसाब से पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर आगे थे, लेकिन उन्हें वरिष्ठ होने का फायदा नहीं मिला। दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में नाम आने के बाद उन्हें छुट्‌टी भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें DGP पद से हटाया गया।

कपूर की रिटायरमेंट में 10 महीने ही बचे हैं। उन्हें दोबारा मौका न मिलने के पीछे एक वजह यह भी रही। लेटर में प्रकाश सिंह एंड अदर्स के केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया, जिसमें कहा कि DGP पद पर नियुक्ति के लिए कम से कम दो साल का कार्यकाल बचा होना चाहिए।

कपूर के हटने पर ओपी सिंह को कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह सेवा की उम्र पूरी होने के चलते आज (31 दिसंबर) रिटायर हो गए हैं। पैनल में तीसरा नाम आलोक मित्तल का रहा। जिनकी रिटायरमेंट 30 जून 2029 को है। वह 1993 बैच के IPS हैं, जबकि सिंघल उनसे एक साल सीनियर हैं।

अक्टूबर ’28 तक DGP रहेंगे सिंघल  

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल में हुए पंचकूला दौरे दौरान ही अजय सिंघल के नाम पर मुहर लग गई थी। CM नायब सैनी ने ही सिंघल के नाम की पैरवी की थी, जिसे शाह ने हरी झंडी दे दी थी।

दरअसल, सिंघल ही ऐसे IPS अफसर हैं, जिन्हें लेकर अभी तक कोई विवाद नहीं है। इसके अलावा न ही उन पर किसी राजनीतिक दल का कोई ठपा लगा है। यही वजह रही कि केंद्रीय नेतृत्व और सीएम नायब सैनी ने सिंघल के नाम पर तैयार हुए।

हरियाणा के DGP पद पर अजय सिंघल 2 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसकी वजह यह है कि वह अक्टूबर 2028 में रिटायर होंगे। सिंघल करीब 34 महीने हरियाणा के DGP पद पर रहेंगे। इससे पहले IPS शत्रुजीत कपूर ने भी 2 साल से अधिक समय इस पद पर काम किया। इसके बाद उनकी जगह ओपी सिंह 79 दिन एडिशनल चार्ज पर रहे।

ए एस चावला व संजीव जैन की उम्मीदों पर फिरा पानी 

 अजय सिंघल के डीजीपी बनने से 2 अफसरों को झटका लगा है। 1993 बैच के IPS अफसर एएस चावला अब सामान्य स्थितियों में DGP नहीं बन पाएंगे। इसकी वजह यह है कि उनका रिटायरमेंट 30 सितंबर 2027 को है। इसी तरह 1991 बैच के संजीव जैन भी 30 सितंबर 2026 को रिटायर हो जाएंगे।

वहीं, 1993 बैच के IPS आलोक मित्तल के पास अभी एक चांस है। क्योंकि उनका रिटायरमेंट जून 2029 में होगा। अजय सिंघल के रिटायरमेंट से पहले जो भी DGP के लिए पैनल भेजा जाएगा, उसमें आलोक मित्तल का नाम शामिल होगा।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)