केन्द्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के जन्मदिवस पर 21 जेसीबी मशीनों से हुई पुष्प वर्षा, बधाई देने वालों का लगा तांता 

फरीदाबाद, 4 फरवरी ( धमीजा ) : केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का 69वां जन्मदिवस आज फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक रूप से मनाया। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व समाज से जुड़े  आम जनमानस आज उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । श्री गुर्जर के कट्टर समर्थक एवं समाजसेवी साहिल अरोड़ा के संयोजन में 21 जेसीबी मशीनों से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र बानी रही । श्री अरोड़ा ने 69 किलो का केक भी उनके जन्मदिवस पर मंत्री श्री गुर्जर से कटवाया और पुष्प गुच्छ व तलवार भेंटकर बधाई दी। आज सुबह अपने परिजनों से मिलने के बाद सैक्टर-28 में मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद श्री गुर्जर ने कैली गांव में पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की। वहीं गांव बड़ौली में रक्तदान शिविर में शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने दीघायु की कामना करते हुए उनकी आयु से तीन गुणा (207) यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा ग्रीन फील्ड कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कम्बल व शॉल वितरित किए। वहीं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, स्लम बस्तियों में उनके जन्मदिवस पर फल, खाद्य सामग्री व भण्डारे लगाए। वहीं मंत्री श्री गुर्जर ने हर वर्ष की भांति बच्चों के साथ भोजन भी किया।

मंत्री श्री गुर्जर ने इस मौके पर कहा कि आज जो क्षेत्र की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस पर प्यार व स्नेह दिया है वह उसे भुला नहीं सकते। उन्होंने हमेशा ही क्षेत्र को मंदिर व जनता को भगवान के रूप में देखा है और आज वह क्षेत्र की इन्हीं लोगों के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचे है। श्री गुर्जर ने कहा कि विकास व सुशासन ही उनकी पहली प्राथमिकता में शुमार रही है और उन्होंने हमेशा ही बढ़-चढक़र देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आर्शीवाद से वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल के सहयोग से पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास करवाए है। फरीदाबाद की कनेक्टविटी को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने हर स्तर पर काम किया है। आने वाले समय में फरीदाबाद गुडग़ांव व नोएड़ा से भी आगे होगा। जल्द ही गुडग़ांव, नोएड़ा व फरीदाबाद जेवर की कनेक्टविटी को एक करने के लिए रेपिड़ मैट्रो तोहफा मिलेगा, इसके साथ ही फरीदाबाद के उद्योग जगत को इसका फायदा मिलेगा।

इस मौके पर विधायक एवं पूर्व मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक हरेन्द्र रामरतन, विधायक सतीश फागना, विधायक धनेश अदलक्खा, जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल छौकर, जिला उपाध्यक्ष गोल्ड़ी अरोड़ा, पंकज सिंगला, भाजपा नेता साहिल अरोड़ा, पं. टिपरचंद शर्मा, पार्षद अजय बैंसला, भाजपा नेता विजय बैंसला, पूर्व उपमहापौर मनमोहन गर्ग, कविन्द्र चौधरी, चेयरमैन संजीव बैंसला, कुशल ठाकुर, दीपक यादव, प्रवीण चौधरी, राजन मुथरेजा, शोभित अरोड़ा, धर्मवीर भड़ाना, आसिफ कुरैशी, जगविन्दर फौगाट, आदेश यादव, राकेश धुन्ना, हरजीत डागर, धर्म चौधरी, हरेन्द्र भड़ाना, विनोद गुप्ता, वेद भड़ाना, राकेश भड़ाना, विक्रम सिंह अरूआ, मनीष छौकर, महेश पाहूजा, राजेश डागर, मुकेश डागर, जयवीर खटाना, जसवंत सिंह, सुमन बाला, गजेन्द्र भड़ाना, बिन्दे भड़ाना, संदीप चपराना, अनिल नागर, कर्मवीर बैंसला, पुलकित कपूर सहित लोकसभा क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)