चंडीगढ़, 1 दिसंबर ( धमीजा ) : हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है । सरकार ने 4 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। IPS अजय सिंघल को DGP स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है। वहीं IPS आलोक मित्तल को मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन तथा एडिशनल चार्ज रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा लगाया गया है।
IPS नवदीप सिंह विर्क को ADGP हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट हरियाणा लगाया गया है। IPS कला रामचंद्रन को ADGP ह्यूमन राइट एंड लिटिगेशन हरियाणा लगाया गया है।
शिवास कविराज और राजश्री को प्रमोशन

हरियाणा सरकार ने 2 IPS अफसरों के प्रमोशन ऑर्डर भी जारी किए गए हैं। सरकार ने 1999 बैच के दो IPS अधिकारियों को प्रमोट किया है। शिवास कविराज और डॉ. राजश्री सिंह को IG से ADGP बनाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से इस प्रमोशन फाइल की मंजूरी दी गई है।
